क्षमा वी. भानुप्रकाश आकाशवाणी में एक विज्ञान संचारक हैं। उन्हें विद्यार्थियों के शिक्षण में सहायता करने की प्रक्रिया में विज्ञान को नए सिरे से सीखने और समझने का 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने बेंगलूरु विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी किया है। वे कन्नड़ भाषा की विज्ञान लेखिका हैं। वे बेंगलूरु में रहती हैं और विभिन्न पहलों के माध्यम से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। आई वंडर…पत्रिका के लिए अनुवादक के रूप में कार्य करने के बाद, अब वे इस पत्रिका की वेब सम्पादक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं।