आई वंडर... के मोबाइल-अनुकूल डिजिटल संस्करण में आपका स्वागत है!
हम शिक्षकों और शोधकर्ताओं द्वारा लिखे गए लेखों और कक्षा के संसाधनों को एक साथ लाए हैं, जिनमें सरल और सस्ती सामग्री का उपयोग किया गया है। इनका उद्देश्य स्कूलों में चिन्तनशील (reflective) पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देना है। यहाँ आपको शिक्षण अभ्यास के ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे जो व्यवहारिक अनुभव (hands-on experience) — जैसे अवलोकन करने, मापने, सवाल पूछने और विचारों को संशोधित करने — के माध्यम से अपने आस-पास की दुनिया के प्रति बच्चे के कौतूहल और जिज्ञासा को पोषित करते हैं। आप पाठ्यचर्या के लक्ष्यों को साकार होते हुए भी देखेंगे, क्योंकि विद्यार्थी ऐसी मानसिक आदतें विकसित करते हैं (जैसे एकाग्रता, तर्कशीलता, साक्ष्यों के प्रति खुलापन और बदलाव का साहस) जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और जाँच-पड़ताल की भावना के प्रति संवैधानिक प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।
यह मोबाइल-अनुकूल प्रारूप आपको (पाठ की तैयारी, यात्रा करते समय या कक्षाओं के बीच में) आसान पहुँच प्रदान करता है, जिससे आपको समृद्ध सम्बन्धों और गहरे विचारों को समझने में मदद मिलती है। हम आपको इसे न केवल इसलिए खँगालने के लिए आमंत्रित करते हैं कि आप कल कक्षा में क्या उपयोग कर सकते हैं, बल्कि इसलिए भी कि हम विज्ञान क्यों और कैसे पढ़ाते हैं, इससे जुड़े सवालों पर विचार कर सकें।