विपिन कुमार

विपिन कुमार 2014 से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में एक टीचर एजुकेटर और रिसोर्स पर्सन के रूप में काम करते आ रहे हैं। वर्तमान में वे राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साथ कार्यरत हैं। विपिन ने रसायनशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित भायला पीजी कॉलेज में व्याख्याता के रूप में की थी। विपिन ने विज्ञान शिक्षा पर शोध से सम्बन्धित दो शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। पहला शोध-पत्र होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र, मुम्बई में आयोजित epiSTEME सम्मेलन में पेश किया था। दूसरा शोध-पत्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली में आयोजित विज्ञान शिक्षा सेमीनार में प्रस्तुत किया था। रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में विज्ञान की खोज, समाज में व्याप्त छद्म-विज्ञान, कक्षाओं में विज्ञान शिक्षण, वर्तमान एवं भविष्य की प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी के साथ समाज का रूपान्तरण जैसे क्षेत्रों में कार्य करना उनकी मुख्य रुचियाँ हैं। विपिन हर अज्ञात चीज़ के प्रति भी जिज्ञासु हैं।

लेखक की क़लम से

क्‍या एक ख़ाली गिलास सचमुच पदार्थ विहीन होता है? (गतिविधि शीट)
विज्ञान की कक्षा में खोज-बीन आधारित पद्धति का उपयोग। (शिक्षक मार्गदर्शिका)