पाठकों की आवाज़

At Right Angles, A Resource for school Mathematics

‘आई वंडर…’ के किसी लेख के उपयोग से पाठ्यपुस्तकीय अवधारणाओं की क्या समझ विकसित हुई? भागीदारी में क्या बदलाव आया — किसने बात की, प्रयोग किया या सवाल उठाए? यहाँ हम परीक्षण करते हैं ... उन प्रभावों का जो पत्रिका में प्रकाशित विचारों द्वारा शिक्षण-अधिगम चर्चाओं और पेशेवर ज्ञान-निर्माण पर डाला जाता है। पढ़ें कि कैसे शिक्षक इन विचारों को कक्षाओं और कार्यशालाओं में ले जाते हैं, जहाँ वे उनमें निहित सम्‍भावनाएँ और सीमाएँ देख पाते हैं। देखें कि वे इन विचारों को समय, भाषा, सामग्री और संस्थागत दिनचर्या के अनुसार कैसे ढालते हैं। आप भी साझा करें कि आपने विद्यार्थियों या शिक्षकों के साथ ‘आई वंडर…’ का उपयोग कैसे किया। वैचारिक अन्‍तर्दृष्टि, पारस्‍परिक क्रियाओं में बदलाव और प्रासंगिक वास्तविकताएँ तारीफ़ों से कहीं ज्‍़यादा मायने रखती हैं।