अंकिता चतुर्वेदी भोपाल, मध्य प्रदेश के अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में विज्ञान स्रोत व्यक्ति और शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में कार्य करती हैं। उन्होंने प्राणिशास्त्र में एमएससी किया है और वे होमी भाभा विज्ञान शिक्षण केन्द्र, मुम्बई, महाराष्ट्र के ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित’ के लिए प्रशिक्षकों को तैयार करने के फ़ेलोशिप कार्यक्रम में भी शामिल रही हैं। अंकिता ने फ़ाउण्डेशन में आने से पहले 13 वर्ष तक विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्य किया है, जिसमें 8 वर्ष सागर पब्लिक स्कूल, भोपाल में शिक्षण कार्य शामिल है। अंकिता की रुचि शिक्षकों और बच्चों के साथ अपने हाथों से विज्ञान के प्रयोग के अनुभव करने में है। वे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पिछले 6 वर्षों से प्रशिक्षक रही हैं। शिक्षक के रूप में अंकिता ने विभिन्न राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है, जिनमें इनस्पायर मानक पुरस्कार शामिल है। वे कविताएँ भी लिखती हैं।