कौन-से शिक्षणशास्त्रीय निर्णय यह तय करते हैं कि कौन-सी गतिविधि अवधारणात्मक समझ का निर्माण करेगी? हम सामाजिक रूप से विवादास्पद वैज्ञानिक प्रश्नों को संवेदनशीलता और गम्भीरता के साथ कैसे हल कर सकते हैं? यहाँ ... पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान शिक्षकों के लिए ऐसे संसाधन दिए गए हैं जो शिक्षण योजना बनाने तथा चिन्तन-मनन करने में उनकी मदद करेंगे। देखें कि ये संसाधन प्रमुख अवधारणाओं को कैसे स्पष्ट करते हैं, खोज-बीन को व्यवस्थित करने के तरीके सुझाते हैं, आम ग़लतफ़हमियों का अनुमान लगाते हैं, और विचारशील प्रश्न पूछने के तरीक़े सुझाते हैं। पढ़ें कि उनसे सीमित संसाधनों और विविध पृष्ठभूमियों के शिक्षार्थियों के साथ रोज़मर्रा के परिवेश में विचारशील शिक्षण में किस प्रकार की मदद मिलती है। अवधारणात्मक स्पष्टता को मज़बूत करने या कक्षा में सहजता से संवेदनशील संवाद करने में शिक्षकों की मदद करने वाले किसी संसाधन के बारे में आप जानते हैं तो उसे आई वंडर...के साथ साझा करें। यहाँ औपचारिक शोध की तुलना में शिक्षणशास्त्रीय तर्क और कक्षा के अनुभव अधिक मायने रखते हैं।