हम ऐसे कार्य पर आधारित लेख आदि प्रकाशित करते हैं जो :
- कक्षा-अभ्यास से उभरते हों और उसी के माध्यम से परिष्कृत किए गए हों;
- जो ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित हों जो विद्यार्थियों को ध्यान से अवलोकन करने, साक्ष्यों के साथ तर्क करने, पाठ्यपुस्तकीय दावों का परीक्षण करने और वैज्ञानिक विचारों को अपनी रोज़मर्रा की दुनिया में लागू करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हों;
- जिनका उपयोग पर्यावरण अध्ययन या विज्ञान के शिक्षक अपने स्वयं के सन्दर्भों में शिक्षण की योजना बनाने और उसे आकार देने के दौरान कर सकें, अनुकूलित कर सकें या उस पर विचार कर सकें।
यदि एक अभ्यासरत विज्ञान शिक्षक, शिक्षक-प्रशिक्षक या शोधकर्ता के रूप में आपका कार्य इन आवश्यकताओं को पूरा करता है, तो आप नीचे दिए गए फॉर्म का उपयोग करके एक संक्षिप्त सार या पूर्ण ड्राफ्ट जमा कर सकते हैं। सार/ड्राफ्ट/लेख इस ई-मेल पर भी भेजे जा सकते हैं : iwonder@apu.edu.in.। हमारी सलाह है कि अपने लेख आदि भेजने से पहले आप हमारे
सबमिशन दिशानिर्देश (Submission Guidelines) एक बार ध्यान से अवश्य पढ़ लें। इन निर्देशों में इस बारे में अधिक विशिष्ट विवरण शामिल हैं कि हम क्या चाहते हैं और आप अपने सार या ड्राफ्ट को कैसे तैयार करें।
अपने लेख iwonder@apu.edu.in पर भी भेज सकते हैं।