आदित्य प्रकाश

आदित्य प्रकाश मध्य प्रदेश के दमोह में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्‍डेशन में एक शिक्षक-प्रशिक्षक और विज्ञान स्रोत व्यक्ति हैं। उन्होंने जुलाई, 2018 में मध्य प्रदेश के खरगोन में एक एसोसियेट मेम्‍बर के रूप में अपनी शुरुआत की थी। पिछले सात वर्षों से, वे बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) कौशल और मिडिल स्‍टेज के विज्ञान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. हरीसिंह गौर केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश से एकीकृत बीएससी-बीएड और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।