अमोल आनन्‍दराव काटे

अमोल आनन्‍दराव काटे 2011 से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्‍डेशन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के सिरोही स्थित जिला संस्थान में विज्ञान शिक्षकों के साथ एक शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में शुरुआत की थी। 2019 से 2024 तक, अमोल ने सिरोही में फ़ाउण्‍डेशन के कार्यों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वे फ़ाउण्‍डेशन के जयपुर संस्‍थान में हैं और फ़ाउण्‍डेशन के क्षमता विकास और सामग्री विकास कार्यों का समन्वय कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने विक्रम ए. साराभाई सामुदायिक विज्ञान केन्‍द्र, अहमदाबाद में विज्ञान संचार के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया था।