वेंकट नाग विनय सूरम

Editorial Member

vinay.suram@azimpremjifoundation.org
Placeholder image

वेंकट नाग विनय सूरम अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, बेंगलूरु में एक स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में, वे सरकारी स्कूली शिक्षकों के साथ मिलकर विज्ञान शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए अधिक आकर्षक और व्यावहारिक बनाने पर काम करते हैं। इसके साथ ही, वे ऐसे शैक्षिक मॉड्यूल विकसित करते हैं जो जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाते हैं, ताकि शिक्षक इन्हें अपनी कक्षाओं में प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। विनय के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT रुड़की), उत्तराखण्ड से भौतिकी में मास्टर डिग्री है। उन्हें विज्ञान के इतिहास और दर्शन में गहरी रुचि है और वे विज्ञान शिक्षा को बेहतर बनाने के तरीक़ों की खोज में लगे हुए हैं।