हृदय कान्त दीवान की शैक्षणिक पृष्ठभूमि सैद्धान्तिक कण भौतिकी में रही है। वे पिछले 5 दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने विज्ञान और गणित शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक स्कूलों के एकीकृत कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम एवं सामग्री विकास और शिक्षक प्रशिक्षण पर काम किया है।