अनीश मोकाशी अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बेंगलूरु में भौतिकी और शिक्षक-शिक्षा समूहों के साथ काम करते हैं। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि प्रायोगिक भौतिकी में है और वह विज्ञान शिक्षा में काम करते हैं। इससे पहले, अनीश ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलूरु में स्नातक विद्यार्थियों को पढ़ाया है; एकलव्य, भोपाल के साथ विज्ञान शिक्षक-शिक्षा पर कार्य किया है; और पूर्णा लर्निंग सेंटर, बेंगलूरु में पढ़ाया है। वे विज्ञान सीखने, विद्यार्थियों के विचारों और अर्थ-निर्माण, शिक्षण-अधिगम की संस्कृतियों, और विज्ञान के इतिहास के सन्दर्भ में करने और सोचने को जोड़ने में रुचि रखते हैं।