राधा एम. अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, बेंगलूरु में विज्ञान विषय की रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यरत हैं। वे सरकारी स्कूल के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करती हैं ताकि विषयों की उनकी समझ को और बेहतर बनाया जा सके और उनके पढ़ाने के तरीक़ों में सुधार आए। उनका मुख्य काम कक्षा में शिक्षण प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने में मदद करना है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने का अनुभव सार्थक बन सके।