शिव पाण्डेय

शिव पाण्‍डेय के पास जूलॉजी में एमएससी, लाइफ साइंसेज में एमफिल और बीएड की डिग्री है। विज्ञान शिक्षण के 12 वर्षों के अनुभव के बाद, वे एक शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्‍डेशन से जुड़े। उनके कार्य के वर्तमान क्षेत्रों में टीचर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट के लिए पाठ्यचर्या सामग्री और मॉड्यूल विकसित करना, पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा, कार्यशालाओं का संचालन, शिक्षक प्रशिक्षण और सरकारी स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों को कक्षा में सहायता प्रदान करना शामिल है। शिव ऊधम सिंह नगर स्थित फील्ड इंस्टीट्यूट में फील्ड फैकल्टी भी हैं, जहाँ उन्होंने अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बेंगलूरु के विद्यार्थियों को पाठ्यचर्या सामग्री विकास और टीचर प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट पर पाठ्यक्रम पढ़ाए हैं।