अंशिका शर्मा अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में स्रोत व्यक्ति के रूप में काम कर रही हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के राहतगढ़ ब्लॉक में रहती हैं। अंशिका बच्चों के साथ काम करने में रुचि रखती हैं, उनकी ख़ास दिलचस्पी अँग्रेज़ी, पर्यावरण अध्ययन और गणित जैसे विषयों में है। वे बच्चों की शिक्षा को रोचक, सार्थक और उनकी वास्तविक ज़िन्दगी के अनुभवों पर आधारित बनाने का जज़्बा रखती हैं।