सतीश भास्कर विज्ञान स्रोत व्यक्ति के रूप में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में काम करते हैं। उन्होंने 2014 में चम्पावत, उत्तराखण्ड के जिला संस्थान में काम शुरू किया। 2022 में वे मध्य प्रदेश के दमोह जिला संस्थान में आए। सतीश ने शिक्षा में स्नातक और बायोकेमेस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। वे विज्ञान में सृजनशीलता और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए जुनूनी हैं।