अनीता रावत उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर ज़िले के रुद्रपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौकोनी में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अँग्रेज़ी एवं शिक्षाशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। वे पिछले लगभग 27 वर्षों से अध्यापन कार्य में संलग्न हैं। अनीता एक नवाचारी विज्ञान शिक्षिका हैं। उन्हें विज्ञान को इस तरह से पढ़ाना पसन्द है कि विद्यार्थियों में विषय के प्रति गहरी रुचि विकसित हो सके और वह सामाजिक मुद्दों से जुड़ सकें।