शिवनहल्ली, अनेकल तालुक्का, बेंगलूरु, कर्नाटक के रामकृष्ण मिशन में अनुभवात्मक अधिगम का केन्द्र है, जो ‘टैक्सास इंस्ट्रूमेंट्स’ और ‘यूथ फ़ॉर सेवा’ द्वारा समर्थित है। इसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मुरली एस. और चार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर : जयकुमार आर., नागेश ओएस, नेनिके हुसैन बाशा और ममता आर. करते हैं। टीम का उद्देश्य जीवन के लिए ज़रूरी कौशलों से जोड़ने वाले समन्वित तौर-तरीक़ों से जिज्ञासा को बनाए रखना व उसे विकसित करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी गतिविधियों, खेलों, मॉडल बनाने, नेचर वॉक, गाँव के बुज़ुर्गों से बात करने, नाटिकाओं और संगीत आदि के ज़रिए मिल-जुलकर सीखें।