लावण्या कार्तिक बच्चों की किताबों की एक सम्मानित लेखिका व चित्रकार हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की कॉपियों में कहानियाँ लिखना और उनके चित्र बनाना शुरू कर दिया था। वे एक लाइसेंस प्राप्त आर्किटेक्ट के रूप में काम करने के बाद अपने इस जुनून की ओर वापस लौटीं। लावण्या ने बच्चों की 30 से ज़्यादा किताबें लिखी हैं, जिनमें से कई कोरियन और मन्दारिन सहित 14 से भी अधिक भाषाओं में अनूदित हुई हैं।