पत्रिका के विभिन्न अंक
यह खण्ड 'आई वंडर...' के मुद्रित संस्करणों को एक जगह रखता है। ये संस्करण साल में तीन बार प्रकाशित किए जाते हैं। इन्हें DIETs, BRCs और स्कूलों जैसे संस्थानों में वितरित किया जाता ... है। हालाँकि इनकी सामग्री 'डिजिटल संस्करण' के समान ही होती है, लेकिन ये प्रतियाँ संस्थानों में सामूहिक पठन और चर्चा को प्रोत्साहित करती हैं। इनका उपयोग बैठकों, कार्यशालाओं और शिक्षण सम्बन्धी योजनाएँ बनाने की चर्चाओं में किया जा सकता है। मुद्रित प्रतियाँ बिना किसी बाधा के और आराम से पढ़ने की सुविधा देती हैं, ज़रूरत के अनुसार इन पर नोट्स लिख सकते हैं जिन्हें समय-समय पर फिर से पढ़ा जा सकता है। हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप अपने संस्थान में पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान शिक्षण पर चर्चा को निरन्तर बढ़ावा देने के लिए इन मुद्रित संस्करणों का उपयोग करें।