शैक्षणिक तौर पर हमारे कौन-से फैसले विद्यार्थियों में विषय की सही समझ पैदा करते हैं? समाज से जुड़े विवादित वैज्ञानिक सवालों पर हम कक्षा में सावधानी और ग़हराई से कैसे बात कर सकते हैं? ... यहाँ पर्यावरण और विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए कुछ ख़ास संसाधन दिए गए हैं जो पाठ की योजना बनाने और उन पर सोचने में मदद करेंगे। इसमें दिखाया गया है कि मुख्य बातों को कैसे साफ़तौर पर समझाएँ, खोजबीन का माहौल कैसे बनाएँ, बच्चों की आम ग़लतफहमियों को पहले से कैसे पहचानें और सवाल पूछने का सही तरीक़ा क्या हो। ये संसाधन सिखाते हैं कि कम संसाधनों और अलग-अलग तरह के विद्यार्थियों वाली कक्षाओं में सोच-समझकर कैसे पढ़ाया जाए। अगर आपके पास ऐसा कोई संसाधन है जो विषय को स्पष्ट करने या कक्षा की मुश्किल चर्चाओं को सम्हालने में शिक्षकों की मदद कर सके, तो उसे आई वंडर... के साथ साझा करें। यहाँ किताबी शोध से ज़्यादा आपकी अपनी समझ और कक्षा के अनुभव मायने रखते हैं।