अनुभव

At Right Angles, A Resource for school Mathematics

आप तब क्या करते हैं जब विद्यार्थी कोई गतिविधि पूरी कर लेते हैं लेकिन उसका अर्थ समझने में दुविधा महसूस करते हैं? क्या होता है जब उनकी व्याख्याएँ पाठ्यपुस्तक से अलग होती हैं? यहाँ ... वे कहानियाँ हैं जो कक्षा में जो कुछ भी घटा उसके और उन शिक्षण विकल्पों के करीब रहती हैं जिनसे विद्यार्थियों के विचार उभरकर सामने आए। यहाँ पढ़ें कि कैसे शिक्षकों ने धैर्य रखा, प्रश्न पूछे, अपनी शिक्षण योजना को फिर से तैयार किया और विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं को क़रीब से देखा। देखें कि जब विद्यार्थियों से परिणामों की पूर्वानुमान लगाने, दावों की जाँच करने, परिणामों की तुलना करने और अपने तर्क समझाने के लिए कहा जाता है, तो उनकी समझ कैसे बदलती है। आप भी अपने कक्षा शिक्षण के अनुभव साझा करें। ‘सटीक’ परिणामों से कहीं अधिक यह महत्त्वपूर्ण है कि आपने किन बातों पर ग़ौर किया और क्या सीखा।