हमारे आस-पास की दुनिया विज्ञान सीखने का ज़रिया कैसे बन सकती है? जब विद्यार्थी खुद कुछ करके देखते हैं, नाप-तोल करते हैं या कोई चीज़ बनाते हैं, तो उनके सीखने का अन्दाज़ कैसे बदल ... जाता है? यहाँ पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान की कक्षाओं के लिए ऐसे संसाधन हैं जिन्हें विद्यार्थी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। देखें कि कैसे मामूली और सस्ती चीज़ों की मदद से हम अपने आस-पास की जानी-पहचानी दुनिया — जैसे प्रकृति या अन्य संरचनाओं — को समझ सकते हैं। यहाँ आपको ऐसे तरीके मिलेंगे विद्यार्थी बच्चे बारीकी से देखना, सवाल करना, बदलावों को दर्ज करना, सबूत जुटाना और अपने तर्क देना सीख सकें। अगर आपके पास भी ऐसी कोई गतिविधि शीट, फील्ड गाइड या पोस्टर है जिसने विद्यार्थियों को रोज़मर्रा की घटनाओं को समझने में मदद की हो, तो उसे आई वंडर... के साथ ज़रूर साझा करें। यहाँ महँगे उपकरणों से कहीं ज़्यादा महत्त्व इस बात का है कि गतिविधि को कितनी ग़हराई और समझ के साथ तैयार किया गया है।